पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजसू एबीवीपी का घेराव कार्यक्रम आज, प्रशासन तैयार

आजसू एबीवीपी का घेराव कार्यक्रम आज, प्रशासन तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो - प्रदर्शकारियों को नियंत्रित करने के लिए आश्रु गैस के गोले छोड़ती पुलिस।
रांची। राज्य में विधि-व्यवस्था के बिगड़ते हालात को लेकर आज राजभवन का घेराव करने पहुंचे आजसू कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पहले अश्रु गैस के गोले छोड़े गए, फिर पानी की बौंछार की गई, पर कार्यकर्ताओं की ओर से पथराव के बाद उन पर पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी। लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है।
आजसू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राजभवन के गेट की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। उनकी संख्या पुलिस जवानों की तुलना में काफी अधिक होने के कारण जवान उन्हें रोक नहीं सके। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए अश्रु गैस के गोले छोड़े और पानी की बौंछार की। फिर भी भीड़ को काबू न होते देख लाठीचार्ज कर दिया।
अहिंसक आंदोलन पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई : सुदेश महतो
पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस की ओर से लाठीचार्च की घटना के बाद आजसू सुप्रीमो ने कहा कि अहिंसक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।
आजसू की मांगें

-तिलेश्वरसाहू हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए।
-झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान के लिए कमेटी गठित हो।
-पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार दिया जाए।
-खाद्य सुरक्षा बिल लागू किया जाए।
-बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार हो।
-कानून व्यवस्था को तत्काल ठीक किया जाए।
आगे देखें घेराव की तस्वीरें...
फोटो - अनिमेष नचिकेता।