- Hindi News
- बीएड कॉमन इंट्रेंस टेस्ट पर सुझाव नहीं मिलने पर डायरेक्टर ने जताई नाराजगी
बीएड कॉमन इंट्रेंस टेस्ट पर सुझाव नहीं मिलने पर डायरेक्टर ने जताई नाराजगी
रांची। मानव संसाधन विकास विभाग ने बीएड कोर्स में कॉमन इंट्रेंस टेस्ट के आधार पर एडमिशन लेने के लिए प्रारूप तैयार किया था। इस प्रारूप पर एचआरडी ने 23 सितंबर को विश्वविद्यालयों को मंतव्य देने के लिए कहा था। लेकिन इसके राज्य के एक भी यूनिवर्सिटी गंभीर नहीं है। निर्धारित तिथि को किसी भी यूनिवर्सिटी द्वारा कॉमन इंट्रेंस टेस्ट के प्रारूप पर सुझाव नहीं नहीं दिया। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. डीएन ओझा ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र विश्वविद्यालयों को सुझाव देने के लिए कहा है। ताकि आगे की कार्यवाही की जा जा सके। गौरतलब है कि कॉमन इंट्रेंस टेस्ट की मांग विभिन्न छात्र संगठन लंबे समय से कर रहे हैं। इसके लिए शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद एचआरडी द्वारा कॉमन इंट्रेंस टेस्ट के लिए कार्यवाही शुरू की गई थी।