पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रकीबुल ने जेल में नमाज पढ़ना छोड़ा, खुद के कपड़े के लिए तरस रहा

रकीबुल ने जेल में नमाज पढ़ना छोड़ा, खुद के कपड़े के लिए तरस रहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - तारा शाहदेव मामले का आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन खान।
रांची। नेशनल शूटर तारा शाहदेव को धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने वाले उसके पति रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल खान के बारे में सूचना है कि उसने जेल में नमाज पढ़ना छोड़ दिया है। इधर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी के दौरान उसने अपना फ्लैट खुलवाने का अाग्रह किया ताकि वह अपने कपड़े ला सके, इस पर अदालत ने उसे कैदी की तरह रहने की नसीहत देते हुए उसकी मांग मानने से इनकार कर दिया।
कैदी नंबर 2456
जेल में कोहली की पहचान बंदी नंबर 2456 से है। यह कोहली उर्फ रकीबुल का अंडर ट्रायल नंबर है। अगर उसे सजा होती है तो उसके बाद उसे कंविक्शन नंबर आवंटित होगा, जो इस नंबर से अलग होगा। प्रताड़ना मामले में जेल में बंद कोहली के कई कारनामे सामने आ चुके हैं, जिसमें प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाकर कई धंधे में उसकी संलिप्तता की जांच अभी चल रही है। वह रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में एक-एक पल बेचैनी में काट रहा है। अपने फ्लैट में नमाज पढ़ने वाले कोहली के बारे में सूचना है कि उसने जेल में यह बंद कर दिया है। उसकी पत्नी तारा शाहदेव ने कहा था कि वह नियमित नमाज पढ़ता था और उसे भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करता था। उसे शादी के बाद उसकी हकीकत के बारे में पता चला था।
जेल सूत्रों के अनुसार कोहली को सभी कैदियों से अलग हाई सिक्यूरिटी सेल में रखा गया है। वह जेल में अनमने तरीके से खाना खाता है। सुबह चना से शुरुआत और फिर आम कैदियों की तरह दिन व रात का भोजन उसे मिलता है। वह सादा भोजन कर रहा है। रात में भी उसे अपने वार्ड में टहलते देखा जाता है। उसे रात में भी नींद बहुत कम आती है। वह कम सोता है, और सुबह जल्दी उठ भी जाता है।
फ्लैट खोलने का आग्रह
तारा शाहदेव मामले में जेल में बंद रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल और उसकी मां कौशल्या रानी कोहली उर्फ कौसर परवीन की मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीजेएम की कोर्ट में पेशी हुई।

इस दौरान सीजेएम के प्रभार में एसीजेएम रमेश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हॉल में सुनवाई की। दोनों आरोपियों ने जेल से ही बातचीत की। रंजीत की अगली पेशी अब सात अक्टूबर को होगी। पेशी के दौरान रंजीत सिंह कोहली ने अदालत से अनुरोध किया कि उसके फ्लैट को खोलने का आदेश दिया जाए। जिसे हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने लॉक कर दिया है। कोर्ट के "क्यों' के सवाल पर उसने कहा कि उसके पास पहनने के लिए कपड़े तक नहीं हैं। कोर्ट कहा, "आप एक कैदी हैं, आपको जरूरत के आवश्यक सामान कपड़ा जेलर ही उपलब्ध करा सकते हैं। आप जेलर से ही संपर्क करें।' चौंकते हुए रकीबुल ने कहा, "कपड़े भी जेलर से मांगने होंगे।' कोर्ट ने दोहराया, "हां जेलर से ही मिलना होगा।'
टूटा 16 दिन जेल में रहने का रिकार्ड

तारा शाहदेव प्रकरण में जेल में बंद कोहली ने अपने पिछले रिकार्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले वह 16 दिन जेल में रहा था। पूर्व में वह एससी/एसटी के एक मामले में 16 दिन के भीतर ही जेल से बाहर आ गया था। वह 2008 में एससी-एसटी एक्ट में एक जनवरी से 16 जनवरी तक जेल में रहा था।
आगे पढ़ें, तारा ने कहा- दिवंगत मां दे रही हिम्मत