पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयू : सेमेस्टर एग्जाम नहीं हो रही है नियमित

आरयू : सेमेस्टर एग्जाम नहीं हो रही है नियमित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत कुछ ऑटोनॉमस कॉलेजों और पीजी विभागों में स्नातकोत्तर की मिड टर्म सेमेस्टर परीक्षाएं नियमित नहीं हो रही हैं। इसकी शिकायत आरयू प्रशासन को भी मिली है। शिक्षकों का कहना है कि कुछ विषयों में तो बिना परीक्षा लिये ही मार्किंग कर दी गई है। इस पर गंभीरता दिखाते हुए रांची विवि ने पीजी विभागों से स्नातकोत्तर मिड टर्म परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं मंगवा ली है। हालांकि विवि अधिकारी इसका दूसरा तर्क दे रहे हैं। उनका कहना है कि अक्सर आरटीआई के तहत मांगी जानेवाली जानकारियों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत पड़ती है। इतना ही नहीं पीजी विभागों में ली जानेवाली मिड सेमेस्टर परीक्षा में दिये जानेवाले 25 अंक का रिकार्ड भी रखना जरूरी है। इसलिए उत्तर पुस्तिकाएं मंगवायी गई हैं। परंतु कई छात्रों ने शिकायत की है कि मिड टर्म परीक्षाएं दो-तीन माह में आ जाती है। ऐसे अक्सर परीक्षा की तारीखों को लेकर समस्या खड़ी होती है। ऐसे में अक्सर कुछ विषयों की परीक्षाएं समय पर नहीं हो पाती। तब कई बार ऐसे विषयों में एवरेज मार्किंग कर दी जाती है। इस मामले पर प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन ने कहा कि कॉलेजों से नहीं सिर्फ पीजी विभागों की कॉपियां मंगवायी गई हैं। ताकि आरटीआई का जवाब दिया जा सके। साथ ही छात्रों को इंटरनल परीक्षा में दिये जानेवाले 25 अंक का रिकार्ड रह सके।