- Hindi News
- अब ३५ लाख रुपया मिलेगा हाउसिंग लोन,कैबिनेट की अगली बैठक में आयेगा प्रस्ताव
अब ३५ लाख रुपया मिलेगा हाउसिंग लोन,कैबिनेट की अगली बैठक में आयेगा प्रस्ताव
रांची। झारखंड सरकार राज्य के कर्मचारियों के लिए आने वाले दिनों में अच्छी खबर मिल सकती है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के हाउसिंग लोन की तय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। वित्त विभाग राज्य सरकार के कर्मचारियों को हाउसिंग लोन बढ़ा कर पैंतीस लाख करने जा रही है। अभी सिर्फ सात लाख रुपया लोन के रुप में मिलता है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की अगली बैठक में रखा जाएगा और कैबिनेट से सहमति मिलते ही कर्मचारियों को पैतीस लाख रुपया मिलने लोन मिलने लगेगा। इसको लेकर पिछले कई सालों से विचार चल रहा था। जिस पर वित्त विभाग ने अंतिम निर्णय ले लिया है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन बढ़ने के बाद भी हाउसिंग लोन की सीमा सात लाख रहने की वजह परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए सरकार ने लोन की सीमा बढ़ाने का फैसला किया है।