पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रैंड फिनाले में अंजलि, निधि एवं मेघा का हुआ चयन

ग्रैंड फिनाले में अंजलि, निधि एवं मेघा का हुआ चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो मेल पर है
भास्कर संवाददाता रांची
नेशनल यूथ पावर एवं विकास ज्योति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय नृत्य प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में हजारीबाग के तीन प्रतिभागियों अंजलि तिग्गा, निधि सौरव एवं मेघा कुमारी गुप्ता का चयन नेशनल लेवल के लिए किया गया है। निधि सौरव हजारीबाग के मटवारी निवासी है, नौंवी कक्षा की छात्रा है। अंजलि तिग्गा हजारीबाग की झिंझरिया पुल के समीप रहती है। मेघा कुमारी गुप्ता हजारीबाग के राजा बंग्ला में फन ट्यूटोरियल से जुड़ी है एवं अन्नदा महाविद्यालय में ग्यारहवीं की छात्रा है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले डा. रामदयाल मुंडा कला भवन खेलगांव, रांची में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता के विनर को ५१ हजार का चेक, डांसिंग चैंप्स सुपर स्टार अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। रनर अप को इक्कीस हजार का चेक, डांसिंग चैंप्स स्टार अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया।