- Hindi News
- विधायक ने किया नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन
विधायक ने किया नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन
फोटो मेल पर है
रांची। रांची के विधायक सीपी सिंह ने चुटिया के गणपतनगर में अपने विधायक कोष से बनाए गए पीसीसी सड़क का उद्घाटन बुधवार को फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के वे हमेशा प्रयासरत रहते हैं। सड़क, नाली का निर्माण होने से मुहल्ले की खूबसूरती बढ़ती है, आज रांची विधान सभा क्षेत्र के कई मुहल्लों में विधायक कोश से सड़क, नाली, पुलिया, कल्वर्ट आदि का निर्माण कार्य चल रहा है। रांची राजधानी में नए नए मुहल्ले बन रहे हैं। उन मुहल्लों से भी वहां के निवासियों द्वारा सड़क, नाली निर्माण करवाने के लिए मुझे आवेदन मिलता है। प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का क्रियान्वयन कराता हू। कार्य की गुणवत्ता बनी रहे इसके लिए मैं बराबर क्षेत्र की जनता से निर्माण कार्यों में उनके सहयोग एवं भागेदारी की अपील करते रहता हू।
उद्घाटन कार्यक्रम में राधेश्याम छत्र धारी महतो, जनार्दन साह, राजकुमार सिंह, मुन्ना सिंह, लक्ष्मी सिंह, रवि सिंह, धंजू नायक, लखन महतो, सुजीत शर्मा, चंदन नायक, रौशन ठाकुर, सुबोध अकेला, मुन चुन, मनोज महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।