पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभाविप कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस के सामने चलाए पत्थर, महिला पुलिसकर्मी का फूटा सिर

अभाविप कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस के सामने चलाए पत्थर, महिला पुलिसकर्मी का फूटा सिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार करती पुलिस।
रांची। राज्य में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ आज सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) कार्यकर्ताओं ने वहां पत्थरबाजी कर दी, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी का सिर फूट गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठिया भांजी। लाठीचार्च में कई अभाविप कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।
बुधवार दोपहर में हजारों की संख्या में अभाविप कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे। बैनर, तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए वे जैसे ही बैरिकेडिंग के पास पंहुचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों की ओर लक्ष्य करते पत्थर चला दिए। इससे एक महिला पुलिसकर्मी का सिर फूट गया। पुलिस ने भी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजी। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए उन पर अश्रु गैस के गोले छोड़े गए और पानी की बौंछार भी की गई।
अभाविप की मांगें

-एससी-एसटी अन्य पिछड़े वर्ग के स्टूडेंट्स को समय पर छात्रवृत्ति मिले।
-छात्रावासों की स्थिति में सुधार किया जाए।
-छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की अविलंब नियुक्ति हो।
-इंटर को अविलंब डिग्री कॉलेज से अलग किया जाए।
-रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति हो। नए पद सृजित हों।
-शिक्षकों को एमडीएम और गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखा जाए।
आगे देखें खबर से जुड़ी कुछ और तस्वीरें -
फोटो : रमीज।