पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्लोबलाइजेशन युग में स्टूडेंट्स को अपडेट होने की जरूरत: पारेख

ग्लोबलाइजेशन युग में स्टूडेंट्स को अपडेट होने की जरूरत: पारेख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्क आंन सांबा में एमएमके हाई स्कूल नाम से फोटो है।
एमएमके हाई स्कूल में स्कूली छात्रों का सुनहरा भविष्य पर सेमिनार का आयोजन
भास्कर संवाददाता रांची,
ग्लोबलाइजेशन युग में पुरानी पद्धति से शिक्षा हासिल करने वाले स्टूडेंट्स प्रतियोगिता में काफी पीछे रह जाते हैं। बदलते समय में स्टूडेंट्स को हर तरह से अपडेट होने की जरूरत है। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को छात्र सही तरीके से नहीं अपनाते हैं तो वे काफी पीछे रह जाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स के साथ शिक्षकों को भी अपडेट रहने की जरूरत है। यह बातें एलेन कैरियर संस्थान, कोटा के उपाध्यक्ष तुषार पारेख ने बुधवार को एमएमके हाई स्कूल में आयोजित कार्यशाला में कही। स्कूली छात्रों का सुनहरा भविष्य विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में छात्रों को अपडेट रहने के तरीके बताए गए। मौके पर दीपक झा ने कहा कि छात्रों को सबसे पहले एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उस लक्ष्य को पाने के लिए आठवीं क्लास से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका उषा बाड़ा, रिजवाना खातून, फारिया हसन, शम्मा परवीन, पिनाज परवीन, सादिया शब्बीर, भुवनेश्वर मिर्धा, असलम अंसारी, नाहिद शबा, रूखसार परवीन, राफिया फिरदौस सहित सैकड़ों स्टूडेंट्स उपस्थित थे।