पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बापू के जन्मदिन शुरू होगा स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान

बापू के जन्मदिन शुरू होगा स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने सभी जिले के स्कूलों में 31 अक्टूबर तक अभियान चलाने का दिया निर्देश
बच्चों का बताया जाएगा सफाई का महत्व, निबंध, पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता का होगा आयोजन
भास्कर संवाददाता रांची,
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस को स्वच्छता से जोडऩे के लिए केन्द्र सरकार ने नए तरीके के अभियान की शुरूआत की है। झारखंड के सभी जिला के स्कूलों में स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान की शुरूआत की जाएगी। विद्यालयों में यह अभियान 25 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। वहीं केन्द्र सरकार बापू के जन्मदिवस के दिन 2 अक्टूबर को इस अभियान का उद्घाटन करेगी। अभियान को सफल बनाने के लिए रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी शिव चरण मरांडी ने सभी विद्यालयों के प्राचार्य को पत्र लिखकर अपने अपने विद्यालय में इस अभियान का आयोजन करने का निर्देश दिया है। इसके तहत विद्यालयों में प्रार्थना के वक्त बच्चों द्वारा स्वच्छता एवं सफाई विषय से संबंधित विचार व्यक्त कराया जाए, क्लास, पुस्तकालय और प्रयोगशाला की सफाई, विद्यालय में स्थापित प्रतिमा, चित्रों की सफाई, विद्यालय के किचन, शेड्स और स्टोर की सफाई, खेल के मैदान की सफाई, विद्यालय भवन के वाशिंग एवं रंग रोगन किया जाए। इसके अलावा स्वच्छता एवं सफाई अभियान विषय पर निबंध लेखन, पेंटिंग, वाद विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन लिखो और क्विज का आयोजन किया जाए। साथ ही स्वच्छता एवं सफाई अभियान के पर्यवेक्षण के लिए विद्यार्थी कैबिनेट का गठन किया जाएगा।