- Hindi News
- शिक्षा सचिव ने किया रामगढ़, बोकारो और धनबाद में स्कूलों का औचक निरीक्षण
शिक्षा सचिव ने किया रामगढ़, बोकारो और धनबाद में स्कूलों का औचक निरीक्षण
(फोटो भी है लगा ले)
सचिव ने शिक्षकों के रैशनलाइजेशन के दिए निर्देश, छात्राओं को पढ़ाया गणित, विज्ञान व राजनीतिशास्त्र
भास्कर संवाददाता, रांची।
शिक्षा सचिव आराधना पटनायक का औचक निरीक्षण लगातार जारी है। एक महीने में सचिव ने चौथी बार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। बुधवार को सचिव ने रामगढ़, बोकारो और धनबाद में दो हाई स्कूल ६ प्राइमरी मिडिल स्कूल, एक कस्तूरबा विद्यालय , दो बीआरसी और एक रिसोर्स रूम का औचक निरीक्षण किया। सचिव सबसे मध्य विद्यालय बरियातू रामगढ़ पहुंची। जहां १०.०० स्कूल के समय पर १४ में से मात्र चार शिक्षक की स्कूल पहुंचे थे। जो शिक्षक स्कूल समय पर नहीं पहुंचे थे उन सभी को कारण बताओं नोटिस देने का निर्देश दिया गया है। कस्तूरबा विद्यालय कसमार में सचिव ने छात्राओं को पढ़ाया भी। यहां कुल १८० बच्चियां अध्ययनरत है। स्कूल में दो सरकारी और दो पारा टीचर प्रतिनियोजित पाए गए। जिन्हें सचिव ने विरमित करने का निर्देश जारी किया। स्कूल में पाया गया कि स्मार्ट क्लास पहले से चल रहा है। सचिव ने छात्राओं को गणित, विज्ञान और राजनीतिशास्त्र की कक्षाएं भी ली। वहीं मध्य विद्यालय टांड बाली डीह के निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल में ४५१ स्टूडेंट्स नामांकित और २६ शिक्षकों के पद स्वीकृत है। जबकि स्कूल में उपस्थिति मात्र २९५ स्टूडेंट्स की ही है। सचिव ने जिला शिक्षा अधीक्षक बोकारो को निर्देश दिया कि शीघ्र सभी अतिरिक्त शिक्षकों का रैशनलाइजेशन करे। प्लस टू हाई स्कूल राम रूद्र चास के निरीक्षण में पाया कि यहां कुल २८०० स्टूडेंट्स नामांकित है। स्कूल में कमरों की काफी कमी है। यह भी पाया गया कि स्कूल की जमीन पर निगम द्वारा कुल ५० दुकानें बनाई गई है। जिसमें मात्र १० का किराया निगम स्कूल को देता है और शेष का किराया अपने पास रखता है। इस बाबत सचिव ने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त से वार्ता की जाएगी कि किराया ज्यादा स्कूल को मिले। सचिव ने स्कूल में अतिरिक्त वर्ग कक्षा के निर्देश भी दिए । इसके अलावा सचिव ने मध्य विद्यालय तेलमच्चो, मध्य विद्यालय पेटरवार, मध्य विद्यालय कोईया, बीआरसी गोला का भी औचक निरीक्षण किया। सचिव के साथ औचक निरीक्षण में जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे और यूनिसेफ के गौरव वर्मा साथ थे।