- Hindi News
- एबीवीपी ने मांग पत्र को बिजली के खंभे से चिपकाया
एबीवीपी ने मांग पत्र को बिजली के खंभे से चिपकाया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नहीं मिलने से नाराज थे परिषद कार्यकर्ता
भास्कर संवाददाता, रांची
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता १८ सूत्री शैक्षणिक मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस मांग को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर ज्ञापन सौंपना था। परिषद को यह सूचना मिली कि सीएम अभी सो रहे हैं। इसलिए अभी नहीं मिल सकते हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया। सिदो-कान्हू पार्क के समीप बिजली के पोल में मांग को चिपका दिया। प्रदेश मंत्री राजेश शाह ने कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री को हजारों छात्रों के मांग पत्र को भी लेने के लिए समय नहीं है। ऐसे सीएम को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।
यह है मुख्य मांगे
-एससी-एसटी व अन्य पिछड़े वर्ग के स्टूडेंट्स को समय पर छात्रवृत्ति मिले।
-छात्रावासों की स्थिति में सुधार किया जाए।
-छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की अविलंब नियुक्ति हो।
-इंटर को अविलंब डिग्री कॉलेज से अलग किया जाए।
-रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति हो। नए पद सृजित हो।
-शिक्षकों को एमडीएम और गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखा जाए।
- तकनीकी यूनिवर्सिटी की स्थापना हो।
-कोचिंग एक्ट को तत्काल लागू किया जाए।
-छात्र संघ चुनाव को एकेडमिक कैलेंडर में शामिल किया जाए।
-आयुर्वेदिक-होम्यो पैथिक विवि की स्थापना हो।