- Hindi News
- एबीवीपी और आजसू कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
एबीवीपी और आजसू कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार और छोड़े आंसू गैस के गोले
प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी, तोड़ा बेरिकेडिंग, पुलिस पर की रोड़ेबाजी
भास्कर संवाददाता, रांची
आजसू पार्टी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस पानी का बौछार और दर्जनभर आंसू गैस के गोल छोड़े। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी अड़े रहे और बेरिकेडिंग तोड़कर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता आगे बढऩे लगे। प्रदर्शनकारियों ने रोड़ेबाजी भी की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को पीछे ढकेल दिया। इसमें दर्जनभर कार्यकर्ता चोटिल हुए। दोनों के डिमांड अलग-अलग थे। आजसू राज्य में गिरते कानून व्यवस्था को लेकर राजभवन मार्च किया। अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपने में सफल रहा। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ता शैक्षणिक सुधार के लिए छात्र महासंग्राम प्रोग्राम के तहत सीएम आवास को घेराव करने जा रहे थे। इसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। सीएम से मिलने में असफल रहने के बाद कार्यकर्ताओं ने बिजली के पोल पर १८ सूत्री मांग पत्र को बिजली के पोल के चिपका नाराजगी व्यक्त किया। एबीवीपी का नेतृत्व राष्ट्रीय महामंत्री श्रीहरि बोरिकर ने किया। आजसू और एबीवीपी के प्रदर्शन को लेकर दर्जनभर जगहों पर बैरिकेडिंग किया गया था। प्रदर्शन और बेरिकेडिंग का सीधा असर आम लोगों पर पड़ा। ११ बजे से चार बजे तक पांच घंटे तक राजभवन व सीएम हाउस के समीप के समीप सभी मार्ग में जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। प्रदर्शन में मरीज को ले जा रहे एंबुलेंस और स्कूल बस चपेट में आ गया।