कार्यक्रम नेताओं का, कराहता रहा शहर - 1
सुबह ११ से शाम चार बजे तक शहर के सभी मुख्य व एप्रोच सड़कें रहीं जाम
भास्कर संवाददाता, रांची
नेताओं ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए शहर में कार्यक्रम तो घोषित कर देते हैं मगर इसका खमियाजा आम जनता को उठाना पड़ता है। पूजा बाजार के कारण वैसे भी शहर जामयुक्त चल रहा है। उपर दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम से बुधवार पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया। आजसू पार्टी के राजभवन घेराव व एभीवीपी के सीएम आवास घेराव कार्यक्रम के चलते विभिन्न स्थानों पर की गई बैरेगेडिंग कर मार्ग अवरूद्ध कर दिया गया। उपर से दोनों कार्यक्रम में शामिल हजारों लोग के आने के कारण शहर छह घंटे तक कराहता रहा।
ये सड़कें रही जाम
-पिस्का मोड़ से रातू रोड चौक तक
-दुर्गा मंदिर रातू रोड से पुराना हॉटलिप्स चौक जाने वाली मार्ग
-कांके रोड, प्रेमसंस मोटर चौक से लेकर मोरहाबादी मैदान तक
-मोरहाबादी मैदान से लेकर बरियातू तक
-करम टोली चौक से लेकर पुराना जेल चौक, लालपुर
-रेडियम रोड से लेकर कचहरी रोड
-कचहरी चौक से लेकर जाकिर हुसैन पार्क तक
-जाकिर हुसैन पार्क, किशोरी यादव चौक से रातू रोड चौक
-श्रद्धानंद पथ, महावीर चौक, मेन रोड, चर्च रोड, अपर बाजार, हरमू रोड, सेवासदन पथ, लालजी हीरजी रोड
बैरेगेडिंग के कारण अधिक समस्या हुई
प्रशासन द्वारा हॉट लिप्स चौक के पास पूर्व व पश्चिम छोर पर, एसएसी आवास के समीप, सिद्धू-कान्हू पार्क, एटीआई के समीप, प्रेमसंस मोटर के समीप, जाकिर हुसैन पार्क के समीप, मछली घर के समीप आदि स्थानों पर की गई बैरेगेडिंग के कारण लोगों को अधिक परेशानी हुई। ये मार्ग जाम के समय लोग जल्दी निकलने के लिए इस्तेमाल करते हैं। मगर मार्ग बंद कर दिए जाने के कारण लोग परेशान दिखे। इन मार्गों पर सबसे अधिक जाम लगी रही। जाम का सिलसिला शाम चार बजे तक जारी रहा।
कई स्कूल बसें फंसी रही
जाम के कारण मेन रोड, हरमू रोड, रातू रोड, लालपुर, बरियातू रोड सहित कई मार्गोँ पर स्कूली बसें जाम में फंसे रहे। दोपहर १२ बजे के बाद आने वाली स्कूली बसें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे देर से अपने तय स्थाना पर पहुंची।