- Hindi News
- मांगे पूरी नहीं हुई तो २६ के बाद बिजली गूल 1
मांगे पूरी नहीं हुई तो २६ के बाद बिजली गूल - 1
विद्युत तकनीकी अनुबंध कर्मी दूसरे दिन भी डटे रहे अनशन पर, कई संगठनों ने आंदोलन किया समर्थन
फोटो मैट्रिक्स में
सरकार व बिजली बोर्ड के वादाखिलाफी के विरोध में विद्युत तकनीकी अनुबंध कर्मी दूसरे दिन भी बोर्ड मुख्यालय धुर्वा में भूख हड़ताल पर डटे रहे। दूसरे दिन बोर्ड से जुड़े विभिन्न संगठन के लोगों ने उपस्थित होकर आंदोलन का समर्थन दिया और घोषणा किया कि अगर मांगे नहीं मानी जाती हैं तो २६ के बाद बिजली बंद हड़ताल किया जाएगा। इधर अनशनकारियों की स्थिति बिगड़ते जा रही है। मगर अब तक कोई चिकित्सीय जांच के लिए नहीं भेजा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तकनीकी प्रशिक्षु संघ के सचिव आशीष कुमार ने कहा कि गत २४ अगस्त को उर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह ने नियुक्ति नियमावली की कॉपी तैयार कर उसे हाथ में देकर अनशन तुड़वाया था और कहा था कि १५ दिनों के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मगर एक माह और तीन-तीन कैबिनेट बैठक संपन्न हो जाने के बाद नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। इसे सरकार व बोर्ड की वादाखिलाफी मानी जाएगी। ऐेसे में अब आश्वासन नहीं बल्कि नियुक्ति पत्र से कम पर कुछ भी मान्य नहीं होगा। इस मौके पर विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, बैकुंठ नंदन सिंह, रजनी कुमार महतो, निरंजन लाल, पी के जायसवाल, अजय राय आदि ने सूर में आंदोलन का समर्थन किया। अनशन पर सेवाचंद्र कुमार, फणींन्द्र कुमार राणा, सुमन कुमार, अवधेश कुमार, विश्वनाथ विरवा, राजकुमार, कालिचरण हेमरोम आदि डटे हुए हैं।