- Hindi News
- छुरिया जंगल में व्यपारियों लूट व्यवसायी को पिस्टल की बट से मारकर किया घायल
छुरिया जंगल में व्यपारियों लूट व्यवसायी को पिस्टल की बट से मारकर किया घायल
शहजादा सरफराज।सिमडेगा
प्रखंड के छुरिया जंगल में बुधवार को अपराधियों ने हथियारों के बल पर दो व्यापारियों से २८ हजार रूपए लूट लिए और एक व्यापारी को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। लूट के शिकार व्यापारियों ने देर शाम थाना पहुंचकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लूटपाट करने वालों की संख्या चार बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलबा थाना क्षेत्र से सटे केरसई थाना क्षेत्र के रूसु और केरसई निवासी लाह व्यापारी खेदू साहू और महेश साहू छुरिया जंगल से होकर बोलबा थाना क्षेत्र स्थित तलमंगा बाजार जा रहे थे। मालसाड़ा और करईजोर के बीच स्थित छुरिया जंगल की घाटी में पहुंचते ही अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। अपराधियों ने खेदू साहू को पिस्तौल की बट से घायल करने के बाद उससे १८ हजार रूपए और महेश साहू से दस हजार रूपए लूट लिए। खेदू के चेहरे पर चोट आई है। घटना के बाद दहशत का माहौल बना रहा। बाजार जा रहे व्यापारी वापस लौटे और बाजार नहीं लगा। व्यापारी लक्खू प्रसाद और दीपक कुमार साहू ने बताया कि किसी तरह अपराधियों के चंगुल से वे बचने में सफल रहे। घटना के बाद केरसई और बोलबा के थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे।