- Hindi News
- विधानसभाध्यक्ष पर भारी वित्त सचिव, बगैर सहमति के ही अनुपूरक बजट से कर ली कटौती
विधानसभाध्यक्ष पर भारी वित्त सचिव, बगैर सहमति के ही अनुपूरक बजट से कर ली कटौती
विधानसभाध्यक्ष शंशाक शेखर भोक्ता बुधवार को वित्त विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें उन्होंने कई आदेश दिये। वित्त विभाग द्वारा उन्हें विश्वास में लिये बगैर ही अनुपूरक बजट से १,७३ लाख रुपये कटौती पर नाराजगी जतायी। बुधवार को वित्त विभाग की प्रधान सचिव राजबाला वर्मा को उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कोई गतिरोध था तो उसका निपटारा विधानसभाध्यक्ष की सहमति से होनी चाहिए। लेकिन उनसे सहमति के बगैर राशि की कटौती वित्त विभाग ने कर दिया। जिस पर वित्त विभाग की प्रधान सचिव ने विधानसभाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि कटौती की गई राशि पर सहमति हो गई है और इसे कैबिनेट की अगली बैठक में स्वीकृत करा लिया जाएगा। मानसून सत्र के दौरान २०१४ के अनुपूरक बजट में झारखंड विधानसभा को आवंटित राशि की कटौती वित्त विभाग ने कर ली थी।