रांची। शिक्षा में सुधार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 24 सितंबर को सीएम आवास का घेराव प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। परिषद ने कहा कि छात्र महासंग्राम में शामिल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने निर्ममता से पीटा है। इसमें काफी संख्या में स्टूडेंट्स को चोटें लगी है।
विवि संगठन मंत्री याज्ञवलक्य शुक्ल ने बताया कि पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में 26 सितंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका जाएगा। इसके साथ मुख्यमंत्री हटाओ, झारखंड बचाओ अभियान की शुरूआत की जाएगी।
छात्र महासंग्राम को राष्ट्रीय महामंत्री श्रीहरि बोरिकर, प्रदेश मत्री राजेश शाह, जनजातीय प्रमुख, क्षत्रीय संगठन मंत्री गोपाल शर्मा, अटल पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत राय, कृष्णा कांति भगत, विनोद एक्का, सोनू ठाकुर, आदित्य प्रताप, अनिल कुमार, गोपाल साहू ने सफल बताया है।