पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांवर यात्रा के दौरान मरे छह के परिजनों को दो दो लाख मिलेगा मुआवजा

कांवर यात्रा के दौरान मरे छह के परिजनों को दो-दो लाख मिलेगा मुआवजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर बिजली की तार गिरने से मृत कांवरियों को मुआवजा दिया जाएगा। झारखंड ऊर्जा विकास निगम की बैठक में इस बात का फैसला किया गया है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे।
बोकारो के छह कांवरियों की मौत बिहार झारखंड सीमा पर हो गई थी. और कई लोग घायल हो गये थे, जिनके इलाज में राज्य सरकार ने मदद की थी और अब मुआवजा देने का फैसला किया गया है।
इस दुर्घटना के बाद ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र प्रसाद ने इन लोगों को मुआवजा देने की घोषणा की थी। जिसे ऊर्जा विकास निगम के बोर्ड की बैठक में सहमति व्यक्त की। जल्द ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि दे दी जाएगी।