पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगल यान की की सफलता को लेकर रांची कॉलेज में गैदरिंग

मंगल यान की की सफलता को लेकर रांची कॉलेज में गैदरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : रांची कॉलेज के परिसर में गैदरिंग के दौरान शिक्षक व स्टूडेंट्स।
रांची। मंगल ग्रह के कक्षा में मंगलयान बगैर बाधा के सफलता पूर्वक स्थापित गया है। इस अवसर पर रांची कॉलेज के परिसर में माहौल बदला-बदला था। शिक्षक व स्टूडेंट्स एक साथ हिप-हिप हुर्रे का नारा लगा रहे थे। इनमें गजब का उत्साह था।
प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता ने कहा कि इससे अंतरीक्ष विज्ञान में भारत की वैश्विक पहचान बनी है। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। भारत एशिया का पहला देश है, जिसने मंगल ग्रह पर यान को भेजा है। वहीं विश्व का पहला देश है जो बगैर बाधा के यान मंगल के कक्षा में स्थापित हुआ है।
इस अवसर पर डॉ. एसएन त्रिपाठी, डॉ. एपी शाहा, डॉ. ज्ञान सिंह, डॉ. एनके गोविल समेत अन्य फैकल्टी ने विचार रखे। स्टूडेंट्स ने कहा कि यह रोमांचित करने वाला क्षण था।

सालों के परिश्रम का परिणाम : डॉ. खान
रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी डॉ. एए खान ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने इसरो के माध्यम से 40 सालों से लगातार ईमानदारी से कार्य करने का परिणाम है। इसका बीज तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु, प्रो. सतीश धवन समेत अन्य वैज्ञानिकों ने बोया था। यह वैज्ञानिकों के परिश्रम का परिणाम है।
फोटो : आरके राकेश।