रांची। झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने शमीम जावेद ने कहा कि पारा पिछले 10 साल से शिक्षा का अलख जगा रहा है। मानक पूरा करने के बाद भी पारा शिक्षकों को नियमित नहीं किया जा सका है।
उन्होंने कहा कि संघ के मुख्य मांगों में शिक्षक नियुक्ति नियमावली-2008 में संशोधन कर अन्य राज्यों की तरह स्थायी नियुक्ति की जाए, टेट पास शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति हो, प्रशिक्षित शिक्षकों का मानदेय 18 हजार रुपए और अप्रशिक्षित को 16 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाए, अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाए, उड़ीसा और चंडीगढ़ के तर्ज पर मानदेय का निर्धारण किया जाए।