रांची। 10 दिनों तक चलने वाला दुर्गा पूजा महोत्सव गुरूवार को कलश स्थापना के साथ आगाज हो गया। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों व मंदिरों में पूरे विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। पूरा शहर मां दूर्गे की स्तुती से गुंजयमान हो चुका है। जैप में जैप जवानों ने फायरिंग कर कलश स्थापना की। शहर में प्राचीन राम मंदिर चुटिया में 1001 कन्याओं ने दुर्गा व रामायण पाठ के शुरू किया। महाष्टमी को कन्याओं का पूजन किया जाएगा।
पंडाल लेने लगे आकार
शहर में विभिन्न पूजा आयोजकों द्वारा बनाए जा रहे आकर्षक पूजा पंडाल अब आकार लेने लगे हैं। आयोजकों द्वारा काम में तेजी लाने का निर्देश करीगरों को दिया जा रहा है।
साज-सज्जा पर विशेष ध्यान
शहर के विभिन्न पूजा पंडाल साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पंडालों व पंडाल जाने वाले रास्ते में आकर्षक विद्युत सज्जा भी किया जा रहा है। कोकर, बिहार क्लब व रातू रोड में आकर्षक चलित विद्युत सज्जा की जा रही है।
पूजा बाजार में उमड़ रही है भीड़
पूजा के मद्देनजर पूजा बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोग पकड़े व अन्य समाग्रियों की खरीददारी तेज कर दी है। पूजा बाजार के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। अपर बाजार, मेन रोड, हरमू बाजार, पिस्का मोड़ा बाजार, लालपुर, कांटा टोली सहित सभी क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।
दशहरा की भी तैयारी शुरू
विजयदशमी के दिन होने वाले रावण दहन की तैयारी भी पंजाबी-हिंदू बिरादारी ने शुरू कर दी है। ओवर ब्रीज के निकट रावण बनाने का काम शुरू हो चुका है। नवमी के दिन मोरहाबादी व अन्य स्थानों पर इसे स्थापित की जाएगी।
डांडिया की धूम
पूजा के मौके पर विभिन्न संगठनों द्वारा डांडिया का अयोजन भी शुरू कर दी गई है। गुजराती समाज व अन्य इवेंट संगठन अपने-अपने डांडिया प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने में जुटे हैं।