रांची।पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने गुरूवार को दीनदयाल नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर मुंडा ने कहा कि पंडित जी न केवल भाजपा बल्कि पूरे देश के लिए आदर्श थे, आज देश व समाज जिस प्रकार की परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। उससे पंडित जी के आदर्शो पर ही चलकर निकला जा सकता है।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, के के गुप्ता, सीमा शर्मा, दीपक प्रकाश, विधायक सी पी सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। वहीं विभिन्न संगठनों ने पंडित जी की जयंती पर गोष्ठी आयोजित कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला।