फोटो : 'स्वच्छ भारत कार्यक्रम' की शुरुआत करती शिक्षा सचिव आराधना पटनायक।
रांची। राज्य के 3500 सरकारी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों में टॉयलेट का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। इसमें विभाग एसएसए और आरएमएसए के तहत राशि खर्च करेगी। उक्त बातें गुरुवार को शिक्षा सचिव आराधना पटनायक ने कही। वे संत अन्ना मिडिल हाई स्कूल में आयोजित स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि विभाग को केंद्र से इसके लिए राशि मिल गई है। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की भी सहयोग लिया जाएगा।
सचिव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि बच्चे स्कूलों में स्वच्छता का पाठ पढ़ अपने घरों और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करे। इस अभियान के तहत स्कूलों में नुक्कड़ नाटक, क्विज आदि कई तरह के कार्यक्रम लगातार होंगे।
मौके पर संत अन्न स्कूल की छात्राओं ने स्वच्छता पर कई आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आरडीडीई पोली कार्प तिर्की, डीईओ शिव चरण मरांडी, डीएसई जयंत कुमार मिश्र, संत स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर निर्मला ज्योति कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे।
आगे की स्लाईड्स पर देखें कार्यक्रम के दौरान की कुछ और तस्वीरें -
फोटो : राजीव गोस्वामी।