पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेक इन इंडियाज् का सबसे अधिक लाभ झारखंड को मिल सकता है: अर्जुन मुंडा

मेक इन इंडियाज् का सबसे अधिक लाभ झारखंड को मिल सकता है: अर्जुन मुंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची, पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के च्मेक इन इंडियाज् (भारत में बनाओ) अभियान का स्वागत किया है। मुंडा ने कहा कि इस अभियान का सबसे अधिक लाभ झारखंड को मिल सकता है, क्योंकि यहां मानव संसाधन के साथ-साथ उद्योग के संसाधन भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में क्वालिटी मैनपावर की संभावनाएं प्रबल हैं। साथ ही निवेशकों को निम्न दर पर उत्पादन करने को मिलेगा। केन्द्र सरकार ने जिन 25 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश की पहचान की है, उनमें से अधिकांश क्षेत्रों में झारखंड में काम हो सकता है। झारखण्ड में मेक इन इंडिया के कारगर होने पर रोजगार के नये-नये अवसर मिलेंगे। इससे पलायन बंद होगा। पिछले 10 साल में कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार से उद्योगपतियों का विश्वास खत्म हो गया था, जिस कारण देश के बड़े उद्योगपतियों ने विदेशों में निवेश करना प्रारंभ कर दिया था। इसका सबसे बड़ा कारण उचित माहौल न होना था। लेकिन, पिछले चार माह में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने एक बेहतर माहौल बनाया है। देश में एक विश्वास का माहौल तैयार हुआ है।
झारखंड में खासकर पर्यटन और आइटी सेक्टर में काफी संभावनाएं हैं।
झारखण्ड में भी निवेशकों को अच्छे अवसर मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल झारखण्ड की विकास होगा, बल्कि पूरे देश का विकास होगा। प्रधानमंत्री ने लुक ईस्ट के साथ लिंक वेस्ट की बात की है। राज्य में स्किल डेवलपमेंट के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। जिससे यहां के युवाओं का बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुंडा ने कहा कि भारत के मंगल मिशन अभियान की सफलता के बाद मेक इन इंडिया अभियान भी मील का पत्थर साबित होगा।