पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गढ़वा गढ़वा मंडल कारा में अहले सुबह छापेमारी में आपत्तिजनक सामान बरामद

गढ़वा - गढ़वा मंडल कारा में अहले सुबह छापेमारी में आपत्तिजनक सामान बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो - प्रेस कॉन्फ्रेंस में बरामद सामान दिखाते गढ़वा डीएसपी श्रीराम समद।

रांची/गढ़वा। झारखंड के गढ़वा मंडल कारा में गुरुवार को हुई छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 15 मोबाइल, चार चार्जर, पांच इयरफोन व चार एक्सट्रा बैट्री जब्त किया है। एक मोबाइल में दो सिम कार्ड लगे हुए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी श्रीराम समद ने कहा कि अधिकांश मोबाइल कुख्यात विकास दुबे गुट के लोगों के बैरक से बरामद हुए हैं। छापेमारी सुबह तीन बजे से छह बजे तक चली। इस दौरान मोबाइल छुपाने के कई नई जगहों का भी पता लगाया गया। जेल के बैरक नंबर पांच, सात, आठ, नौ व 10 से ये सभी सामान बरामद किए गए हैं। इसमें सात व आठ नंबर बैरक विकास दुबे गुट के लोगों का है।
डीएसपी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से आज गढ़वा एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्रा की उपस्थिति में छापेमारी शुरू की गई। तीन घंटे तक चले इस छापेमारी में जेल के सभी बैरकों की तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि जेल में की गई छापेमारी की जानकारी जेल आईजी सहित पुलिस विभाग के सभी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी। डीएसपी ने कहा कि कैदी लगातार मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह या तो जेल प्रशासन की लिकेज है या मिलीभगत। छापेमारी अभियान में उक्त अधिकारियों के अलावा प्रोवेशनल डीएसपी अशोक कुमार, सार्जेंट मेजर रविंद्र प्रसाद, सार्जेंट अनिल कच्छप, गढ़वा थाना प्रभारी चंद्रमणि भारती, सब इंस्पेक्टर असीत कुमार सिंह, सतीश गोराई आदि शामिल थे।

व्यवसायियों से मांगी जा रही है रंगदारी
पिछले कुछ दिनों से गढ़वा जेल से यहां के व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी मांगी जा रही है। ऐसे ही एक मामले में गढ़वा के व्यवसायियों ने एक माह पूर्व एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। जबकि एक सप्ताह पहले मझिआंव में रंगदारी लेने गए दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। सभी जेल में बंद अपराधियों के लिए रंगदारी मांगने गए थे। नगरउंटारी में भी पिछले चार-पांच दिनों से गढ़वा जेल से अपराधी रंगदारी मांग रहे हैं। इसे लेकर नगरउंटारी के व्यवसायियों ने नगरउंटारी बंद भी बुलाया था।
फोटो - सियाराम वर्मा।