- Hindi News
- फामेंर्सी कॉलेज में विश्व फार्मेसी दिवस का आयोजन
फामेंर्सी कॉलेज में विश्व फार्मेसी दिवस का आयोजन
नोट : तस्वीर वसीम
रांची : बरियातू स्थित राजकीय फार्मेसी कॉलेज में गुरुवार को विश्व फार्मेसी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में फार्मेसी के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ड्रग कंट्रोलर बीएल दास ने कहा कि फामेर्सेी के प्रति लोगों को जागरुक होने की जरूरत है। तभी फार्मेसी का औचित्य पूरा होगा। एक फार्मासिस्ट को दवाइयों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। वह जानता भी है। तभी तो मरीज की बीमारियों के अनुरूप वह दवाइयां देता है। इस अवस पर आरएलए सुरेंद्र प्रसाद, कॉलेज की प्राचार्या डॉ आशा रानी, ड्रग इंस्पेक्टर, विनीता प्रसाद, उपेंद्र कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे। इस दौरान छात्र छात्राओं ने नृत्य संगीत से सभी का मन मोहा।