- Hindi News
- बेरोजगारों के लिए बना कॉल सेंटर, उद्घाटन आज
बेरोजगारों के लिए बना कॉल सेंटर, उद्घाटन आज
रांची। श्रम विभाग की ओर से राज्य के बेरोजगार युवकों को लिए कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इसका विधिवत उद्घाटन २६ सितंबर को श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा। इस कॉल सेंटर में टॉल फ्री नंबर १८००३४५६५७८ एवं सामान्य दूरभाष संख्या ०६५१-२२२१२२१ पर बेरोजगार युवा कैरियर (नियोजन एवं प्रशिक्षण) से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त दूरभाष संख्या सभी कार्य दिवस को कार्यालय अवधि में कार्यरत रहेगा। इसके साथ ही दिनांक एक से १४ अक्टूबर तक विशेष निबंधन पखवाड़ा का आयोजन राज्य के सभी नियोजनालयों में किया जा रहा है जिसमें नियोजकों एवं बेरोजगारों का निबंधन उनके लाभार्थ किया जाएगा।