पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बन्ना पर लगे आरोपों की जांच कराकर ही शपथ दिलाएं राज्यपाल : भाजपा 1

बन्ना पर लगे आरोपों की जांच कराकर ही शपथ दिलाएं राज्यपाल : भाजपा - 1

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाए जाने की तैयारी का भाजपा ने विरोध किया है। पार्टी ने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा है कि पहले वे विधायक पर लगे आरोपों की जांच अपने स्तर से करा लें, इसके बाद ही शपथ ही दिलाएं। उक्त मांग प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश व राकेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान की।
राकेश प्रसाद ने कहा कि विधायक पर बिजली चोरी, विधायक फंड में कमीशनखोरी, टाटा की जमीन की अवैध कब्जा, अभियंता द्वारा उन्हें 9.5 लाख रूपया का घूस देने सहित कई आरोप लगे हैं। योंगेन्द्र साव पर भी मंत्री बनने के बाद पूर्व के मामले ही उठाए गए और बन्ना गुप्ता पर भी पूर्व के आरोप हैं। इस मामले पर गहना से जांच होने तक उन्हें मंत्रीपद की शपथ नहीं दिलायी जाए और एफआईआर दर्ज की जाए।
दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, समय तय होते ही राज्यपाल से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर प्रवक्ता प्रदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।