पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिम्स में भरती मरीजों और परिजनों ने की नारेबाजी

रिम्स में भरती मरीजों और परिजनों ने की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो मेल पर है..
पांच दिन बाद भी नहीं मिल रही पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट
रांची। रिम्स में अव्यवस्था से मरीज परेशान हैं। गुरुवार को रिम्स में भरती मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में जमकर नारेबाजी की। इन लोगों का आरोप था कि चार दिन पहले लिए गए खून, पेशाब आदि नमूनों की जांच रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। रिपोर्ट के लिए परिजन ओपीडी से जांच घर का चक्कर लगा रहे हैं। नवादा निवासी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसने तीन दिन पहले जांच के लिए खून का नमूना दिया था। १६ नंबर के कमरे में उसे सुबह से शाम और शाम से सुबह बुलाया जा रहा है। लेकिन रिपोर्ट नहीं दी। उसके मरीज मिथिलेश का पूरा शरीर फूला हुआ है। रामगढ़ के गृजेश, चटकपुर की विदेशिया देवी, चंपा देवी, सुबेस कुमार ऐसे कई मरीज, जिनकी जांच रिपोर्ट चार-पांच दिनों से नहीं दी जा रही है। कई मरीजों को तो दो बार खून का नमूना देने के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली।