पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम आवास के चारो तरफ जाम ही जाम, स्कूली बच्चे भी परेशान

सीएम आवास के चारो तरफ जाम ही जाम, स्कूली बच्चे भी परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। सीएम आवास के चारों तरफ शुक्रवार को जाम ही जाम बना रहा। जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के घेराव के कार्यक्रम को देखते ही सीएम आवास के चारों ओर गुरुवार की रात ही बेरिकेडिंग कर दी गई थी।
शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन स्थगित होने के बावजूद बेरिकेडिंग नहीं हटाया जा सका। इसकी वजह से शुक्रवार की सुबह नौ बजते बजते कांके रोड स्थित राममंदिर (प्रेमसंस मोटर्स) के सामने काफी जाम लग गया। वहां बेरिकेडिंग से एक एक वाहन जाने का रास्ता दिया जा रहा था। इस वजह से लगातार काफी देर तक जाम लगा रहा। वहां जाम लगने से राममंदिर से सिद्धों कान्हू पार्क जाने वाले मार्ग पर भी जाम लग गया।
कांके रोड पर सूचना भवन के सामने पुलिस पोस्ट के निकट भी कांके रोड एवं रणधीर वर्मा चौक की ओर से जाने मार्ग एवं राजभवन के सामने भी जाम लग गया।

स्कूली बच्चे भी परेशान

कांके रोड जाम का असर जाकिर हुसैन पार्क एवं नागाबाबा खटाल के सामने भी देखने को मिला। नवरात्र को लेकर वैसे भी शहर में भीड़ काफी बढ़ गई है। स्कूल कॉलेज खुला होने की वजह से आम लोगों के साथ ही साथ छात्र छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। इन्हें काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इसके अलावा मेन रोड, रातू रोड आदि क्षेत्रों में भी जाम की स्थित बनी रही।