पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी नगर, कांटाटोली में पहाड़ के अंदर कृष्ण लीला का दृश्य दिखेगा

नेताजी नगर, कांटाटोली में पहाड़ के अंदर कृष्ण लीला का दृश्य दिखेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। नेताजी नगर, कांटाटोली में इस बार पहाड़ की आकृति का पंडाल बन रहा है। इसके अंदर मां दुर्गा बिराजेंगी। मुख्य मंदिर में प्रवेश करते समय दोनों ओर दर्शनार्थी कृष्ण लीला का दृश्य देख सकेंगे। पूरा दृश्य चाइनीज पेंटिंग के माध्यम से तैयार हो रहा है। कपड़ा, बांस और थर्मोकॉल से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। प्रतिमा भी खास होगी। राजस्थान स्टाइल की प्रतिमा रहेगी। मूर्तियां एक चाल की नहीं होकर अलग अलग बैठेगी।
यहां अष्टमी और नवमी को खिचड़ी, सब्जी, चटनी व खीर का भोग वितरण किया जाता है। दशमी के दिन बुंदिया व पुलाव का भोग लगता है। विजया दशमी को कलश विसर्जन के बाद सभी श्रद्धालुओं को शांति जल और लड्डू दिया जाता है। यहां षष्ठी तिथि को पंडाल दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा और पांच अक्टूबर को विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी। सुरक्षा के लिए यहां चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

पूजा में 20 लाख रुपए खर्च

यहां इस बार 57वीं पूजा हो रही है। पूजा में 20 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। आसनसोल के कारीगर यहां पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। इसमें पंडाल में करीब पांच लाख रुपए, मूर्ति में करीब डेढ़ लाख रुपए, लाइट में तीन से चार लाख रुपए, पूजा में तीन लाख रुपए व अन्य खर्च शामिल है।

इनका है सहयोग
संयोजक रामेश्वर शाह, अध्यक्ष गौतम घोष, उपाध्यक्ष शुभंकर बनर्जी, सचिव सोमनाथ चक्रवर्ती, जनरल सेक्रेट्री कुमारेश चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष जयदेव दास, बाबन दास, राजा दत्ता, संजय चक्रवर्ती, जीतू पासवान, अलक घोष, मनोहर, प्रदीप दत्ता, कानू गुहा सहित अन्य।