रांची। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक सोमवार 30 सितम्बर को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में अपराह्न 4 बजे होगी।
यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के द्वारा दी गई है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट में कई मुख्य प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा।
राज्य में चुनाव पूर्व लगने वाली आचार संहिता के पूर्व सरकार कई योजनाओं को मंजूरी देगी।