पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिरंजीवी पब्लिक स्कूल में दुर्गोत्सव, बच्चों ने किया मां के नौ रूपों का मंचन

चिरंजीवी पब्लिक स्कूल में दुर्गोत्सव, बच्चों ने किया मां के नौ रूपों का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। चिरंजीवी पब्लिक एवं प्ले स्कूल में दुर्गापूजा महोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माँ दुर्गा के नौ रूपों, कूष्माण्डा, कात्यायनी, सिद्धिदात्री, शैल पुत्री, महागौरी, चंद्रघंटा, कालरात्रि, स्कंदमाता तथा ब्रम्ह चारिणी का चित्रण बच्चों ने मंच पर किया। शंखनाद एवं मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
भजन एवं भक्ति गीतों के साथ ही सारा वातावरण भक्तिमय हो गया, बच्चों ने भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य पेश किया।
इस मौके पर प्रतिभागी बच्चों के अभिभावकगण भी उपस्थित थे। बच्चों की माताओं ने बड़े मनमोहक अंदाज में डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतवर्ष के मुख्य पर्व त्योहारों के महत्व से अवगत कराना था।