पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में नियुक्त होंगे १००८ जूनियर इंजीनियर, आयोग ने मांगें ऑनलाइन आवेदन

राज्य में नियुक्त होंगे १००८ जूनियर इंजीनियर, आयोग ने मांगें ऑनलाइन आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से राज्य में 1008 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए कनीय अभियंता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2014 आयोजित की जा रही है। आयोग की ओर से आवेदकों से ऑन लाइन आवेदन मांगें गए हैं।
इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कनीय अभियंता की रिक्तियों का ब्यौरा आयोग को भेजा गया था।
झारखंड अवर अभियंत्रण संवर्ग (पथ निर्माण) के तहत 128, झारखंड अवर अभियंत्रण संवर्ग (जल संसाधन) के तहत 826 और झारखंड अवर अभियंत्रण सेवा संवर्ग (पेजयल एवं स्वच्छता) के तहत 36 इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा यांत्रिक में भी 18 इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी।
नियुक्ति के लिए परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी। इसमें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल है। दोनों परीक्षाओं में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहु विकल्पीय उत्तर आधारित होंगे। एक प्रश्न का पूर्ण अंक 3 (तीन) होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिए जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी।