- Hindi News
- घूस लेने के आरोपी इंजीनियर पर अभियोजन दायर करने का निर्देश, सीएम ने दी अनुमति
घूस लेने के आरोपी इंजीनियर पर अभियोजन दायर करने का निर्देश, सीएम ने दी अनुमति
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भवन निमार्ण विभाग, भवन प्रमंडल चाईबासा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता सोनेलाल दास के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया है। दास को निगरानी ब्यूरो झारखण्ड, रांची के धावा दल द्वारा दिनांक 28 मार्च 2014 को 80 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था। जिसके फलस्वरूप पथ निर्माण विभाग द्वारा नियमानुसार 29 मार्च के प्रभाव से उन्हें निलम्बित कर दिया है। इनके कृत्य सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के नियम-3 के प्रतिकूल है।