पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जब से पीएम बने हैं विदेश ही घूम रहे हैं मोदी : बाबूलाल 1

जब से पीएम बने हैं विदेश ही घूम रहे हैं मोदी : बाबूलाल - 1

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झाविमो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय डिबडीह में बैलून उड़ाकर इसरो के वैज्ञानिकों को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो कम अमेरिका ने साढ़े चार हजार करोड़ रूपए खर्च कर किया उसे हमारे वैज्ञानिकों ने साढ़े चार सौ करोड़ रूपए में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि इससे इस बात साबित होता है कि अगर ईमानदारी से प्रयास किया जाए तो कम खर्च में लक्ष्य पाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस सफलता से पार्टी कार्यकर्ताओं को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने पत्रकारों से औनपचारिक बातचीत में कहा कि दिल्ली में अंबानी की सरकार है। जब से पीएम बने हैं वे विदेश ही घूम रहे हैं। गरीबों पर उनका कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि जो हालात लग रहे हैं उसमें नहीं लगता है कि कूटे में नया विधानसभा भवन बनेगा। उनकी सरकार बनी तो एचईसी में विधानसभा, हाईकोर्ट, विधायक आवास व सचिवालय बनाया जाएगा।
उन्होंने लालू यादव से मिले जाने के बारे में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। मगर वे बिमार है, इस लिहाज से अगर कोई मिलता है तो उसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।