रांची। आरयू के पीजी एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट के रुरल डेवलमेंट कोर्स में शुक्रवार को सेकेंड एनुअल मीट का आयोजन हुआ। इसमें विभाग के स्टूडेंट्स द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्र ट्रेडिशनल और आधुनिक गानों के धुन पर जमकर थिरके।
इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट हॉल में गूंजता रहा। नृत्य और संगीत के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। बेटी बचाओ से संबंधित संगीत-नृत्य को उपस्थित लोगों ने काफी सरहा। इससे पहले डीन सोशल साइंस डॉ. करमा उरांव ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी।
एचओडी ने डॉ. कंचन राय ने कहा कि रुरल डेवलमेंट के क्षेत्र में कार्य कर अलग पहचान बना सकते हैं। समाज, राज्य और देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रोग्राम को सफल बनाने में अटल पांडेय, आरिफ समेत अन्य स्टूडेंट्स का योगदान रहा। मौके पर विभाग के फैकल्टी और स्टूडेंट्स उपस्थित थे।