रांची। राजभवन रांची के गेट एवं चहारदीवारी का आपात मरम्मति करायी जाएगी। इसपर करीब ५.६३ लाख रुपए खर्च होंगे। भवन निर्माण विभाग की ओर से इसकी प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। राजभवन की दीवार पर बुधवार की देर रात कार में सवार युवक ने टक्कर मार दी। कार में चालक के अलावा एक युवक दो युवतियां भी थीं। टक्कर से राजभवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके अलावा कांके रोड में भी अज्ञात वाहन के धक्के से राजभवन के गेट का एक हिस्सा टूट गया था।