रांची। जदयू सांसद केसी त्यागी को झारखंड जदयू का प्रभारी बनाया गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने उन्हें झारखंड का प्राभारी बनाने की घोषणा की है। केसी त्यागी उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। फिलहाल वे बिहार से राज्यसभा सांसद हैं।
प्रभारी बनाये जाने पर केसी त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया है। उन्होंने दावा किया है कि वे झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा के चुनाव को लेकर वे संगठन को सक्रिय करेंगे।
इसके अलावे वह झारखंड में महागठबंधन को लेकर भी गंभीर हैं। उनकी कोशिश होगी कि कांग्रेस और झामुमो वाले गठबंधन में जदयू भी रहे। केसी त्यागी ने बताया कि जदयू के इस गठबंधन में शामिल होने से भाजपा को रोकने में कामयाबी मिलेगी।