रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने प्रशासी पदाधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय का तबादला कर दिया है। वे दुमका में इस पद पर तैनात थे। अब वे झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम मुख्यालय में प्रशासी पदाधिकारी होंगे।
इस बात की जानकारी निगम के निदेशक जनसंपर्क पांडेय रमणीकांत सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यालय में जरूरत की वजह से प्रदीप पांडेय को दुमका से तबादला किया गया है।
वहीं कार्मिक विभाग द्वारा निगम के महाप्रबंधक अजय कुमार को विरमित किये जाने के बाद उन्हें काम करने से मना कर दिया गया है। उनका तबादला २८ अगस्त को हजारीबाग भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद पर किया गया था,लेकिन वे वहां योगदान नहीं कर रहे थे।