पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पचास जूनियर इंजीनियरों की बहाली का विज्ञापन जल्द निकलेगा

पचास जूनियर इंजीनियरों की बहाली का विज्ञापन जल्द निकलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम में खाली पड़े जूनियर इंजीनियरों के पद भरने के लिए जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा। इसके लिए पचास रिटार्यड जूनियर इंजीनियरों को एक साल के लिए अनुबंध पर रखा जाएगा। ऊर्जा विकास निगम की बोर्ड की बैठक में इस बात को लेकर फैसला किया गया था।
बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक केके वर्मा ने कहा है कि खाली पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला जायेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल करीब 150 जूनियर इंजीनियरों के पद खाली हैं। जिस वजह से राज्य के दुमका,गुमला,सिमडेगा और पलामू जैसे जिलों में एक एक जूनियर इंजीनियर के हवाले चार से पांच जगहों का प्रभार है। उन्होंने बताया कि स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरु होने की योजना है।