पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घटिया क्वालिटी का मिड डे मील, मानवाधिकार आयोग ने दिया कार्रवाई का निर्देश

घटिया क्वालिटी का मिड डे मील, मानवाधिकार आयोग ने दिया कार्रवाई का निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड के लातेहार जिले के सरकारी स्कूलों में घटिया मिड डे मील छात्र छात्राओं को दिया जा रहा है। इस मामले में सेंटर फॉर हयूमनराइटस की शिकायत के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि आठ सप्ताह के भीतर इस मामले में कार्रवाई कर रिपोर्ट शिकायतकर्ता को उपलब्ध करा दिया जाये।

सेंटर फॉर हयूमनराइटस का अनुरोध

सेंटर फॉर हयूमनराइटस ने कहा है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच का निर्देश दिया जाए। पिछले तीन साल में जिले से कितने सैंपल लेकर जांच के लिए दिए गए और उनके नमूने मानकों पर कितने खरे उतरे इसकी जानकारी दी जाए। अफसरों को निर्देश दिया जाए कि वह स्कूलों में परोसे जा रहे मिड डे मील की औचक जांच करें। मिड डे मील जिन स्थानों पर पकाया जा रहा है वहां की सफाई की भी जांच की जाए। वहां पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया जाए।