पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए अंतिम काउंसलिंग २९ को

एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए अंतिम काउंसलिंग २९ को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। एआईपीएमटी 2014 के परीक्षाफल के आधार पर एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए अंतिम काउंसलिंग 29 सितंबर को आयोजित होगी। इसके लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की परीक्षा नियंत्रक मृदुला सिन्हा ने निर्देश जारी कर दिया है। जिसमें निर्देश जारी किया गया है कि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार अंतिम साक्षात्कार 29 सितंबर को अपराह्न २.०० बजे से संचालित होगा।
साक्षात्कार मेधा क्रम में लिया जाएगा। अनारक्षित कोटे में झारखंड सीएमएल रैंक १ से ५८२, एससी कोटे में कैटेगरी रैंक १ से ४६, एसटी कोटे में कैटेगरी रैंक १ से २३, बीएसी वन में कैटेगरी रैंक १ से ३७७ और बीसी टू में कैटेगरी रैंक १ से ३७७ तक साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते है। साक्षात्कार जेसीईसीई विज्ञान एवं प्रावैधिकी परिसर सिरखा टोली नामकुम में लिया जाएगा।