पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयू : व्यवस्था बदलने से शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें

आरयू : व्यवस्था बदलने से शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रांची यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट वन की कापियों का मूल्यांकन 26 अगस्त से चल रहा है। कई विषयों की कापियों की जांच पूरी कर ली गई है। लेकिन मू्ल्यांकन पारिश्रमिक शिक्षकों को भुगतान नहीं किया गया है। व्यवस्था में बदलाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। पहले मू्ल्यांकन केंद्र पर ही भुगतान कर दिया जाता था।
नई व्यवस्था के तहत अब विवि मुख्यालय में भुगतान किया जाएगा। लेकिन भुगतान से संबंधित विपत्र 15 मू्ल्यांकन केंद्र पर ही पड़ा हुआ है। इससे शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई है।
सीनेट सदस्य डॉ. आरपी गोप ने प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन को इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि नई व्यवस्था एफिलिएटेड कॉलेज के शिक्षकों को परेशानी हो रही है। क्योंकि इन्हें यूजीसी वेतनमान नहीं मिलता है। पूजा के पहले भुगतान हो जाना चाहिए था। प्रोवीसी ने समुचित कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद डॉ. गोप ने वीसी डॉ. एलएन भगत को इस समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। वीसी ने कहा भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।