पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घंटा खोजने पर मिली भगत सिंह की तस्वीर

दो घंटा खोजने पर मिली भगत सिंह की तस्वीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोट : तस्वीर वसीम

भास्कर संवाददाता. रांची

शहीदे आजम और आजादी के दीवाने, देश के प्रति अपनी कुर्बानी देनेवाले सरदार भगत सिंह की तस्वीर राजधानी में खोजे नहीं मिलती है। इसका खुलासा युवा दस्ता के प्रमुख मौलेश सिंह ने की। कहा कि आज हमलोगों ने सरदार भगत सिंह की जयंती पर दो दिनी कार्यक्रम रखा था। जब सुबह में तस्वीर लेने निकला तो कई दुकान छान मारने के बाद भी नहीं मिली। परेशानी बढ़ गयी। क्या बताएं दो घंटा लग गया सिंह की तस्वीर खोजने में। तब हम पुष्पाजंलि अपिर्त कर सकें। यह हाल है हमारे समाज का। जिनके बूते आज हम गुलामी की बेडिय़ों से मुक्त हैं। उन्हें समाज भुला रहा है। मौका था युवा दस्ता की ओर से सरदार भगत सिंह की जयंती पर दो दिवसीय गोष्ठी का। यह कार्यक्रम बिहार क्लब में आयोजित था। रविवार को दिन के १२ बजे भगत सिंह की प्रेरणा से देश सेवा के लिए कई युवक शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर उदय शंकर ओझा, राजीव रंजन मिश्रा समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि हम अपने शहीदों को भूला दिए हैं। आज स्कूलों में भी भगत सिंह के नाम पर सिलेबस को हटा दिया जा रहा है। नौजवानों को पता ही नहीं है शहीदों के बारे में। हमारा कर्तव्य है कि हम समाज के युवाओं और बच्चों को अपने इतिहास की जानकारी दें। शहीदों की वीर गाथाओं को बताएं। कार्यक्रम में संजय सहाय, उमाशंकर तांती, आनंद शंकर मुंडा, कातिर्क राम, संदीप पासवान ने भी अपने विचार रखें।