पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा नियंत्रक के नाम खता, नहीं है किसी को पता

परीक्षा नियंत्रक के नाम खता, नहीं है किसी को पता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : वसीम
रांची विवि : एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, परीक्षा नियंत्रक को पद से हटाएं
भास्कर संवाददाता, रांची
रांची यूनिवर्सिटी मुख्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डेढ़ घंटे तक विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परीक्षा विभाग में भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स रांची विवि के परीक्षा नियंत्रक को पद से हटाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद प्रोवीसी डॉ. एम रजीउद्दीन से संगठन मंत्री गोपाल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत की। प्रोवीसी और और रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा नियंत्रक के नाम से खाते के बारे में हम लोगों ने आज तक पता नहीं था। १५-२० दिन पहले ही इस खाते के बारे में जानकारी मिली है। इस मामले को लेकर रांची विवि प्रशासन काफी सीरियस है। इस मुद्दे पर आज ही बैठक होने वाली है, जिसमें समुचित निर्णय लिया जाएगा। मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. एससी गुप्ता भी थे। प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवि संगठन मंत्री याज्ञवलक्य शुक्ल, अटल पांडेय, शशांक, आशुतोष, एस महतो, नीतीश भारद्वाज, आदर्श, संतोष महतो, विश्वजीत महतो समेत अन्य स्टुडेंट्स थे। गौरतलब है कि परीक्षा नियंत्रक के नाम से साल २००४ से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में खाता है। इस खाते में पीजी और स्नातक स्तर के वोकेशनल कोर्स समेत बीएड के स्टूडेंट्स परीक्षा के समय एक सौ रुपए का डीडी जमा करते थे। इस खाते से आरयू प्रशासन अनभिज्ञ था।