रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के कोर्ट संख्या-13 में आग लगने के फलस्वरूप हुए नुकसान की मरम्मति पर 19.51 लाख रुपए खर्च किए जाएंगें। जीर्णोद्धार के लिए भवन निर्माण विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
बताते चलें कि सात जून को झारखंड हाईकोर्ट के पहला तल्ला पर स्थित पीए सेक्शन में आग लग गई। इसमें कई कंप्यूटर जलकर नष्ट हो गये हैं।
परिसर में मौजूद कर्मियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग और डोरंडा थाने को सूचना दी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई।