पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड स्टूडेंट्स ने लगाया झाडू, की सफाई

बीएड स्टूडेंट्स ने लगाया झाडू, की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो बीईडी के नाम से भेज दिए
रांची कॉलेज परिसर में बनेगा स्वच्छ भारत का अभियान
भास्कर संवाददाता, रांची
रांची कॉलेज के परिसर में बीएड कोर्स के स्टूडेंट्स शनिवार को बनेगा स्वच्छ भारत अभियान शामिल हुए। इसमें शामिल छात्र-छात्राएं झाडू से परिसर की सफाई की। पानी का छिड़काव किया। प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता समेत अन्य फैकल्टी भी स्टूडेंट्स के इस मुहिम में शामिल हुए। इस अभियान में शामिल स्टूडेंट्स बैनर पोस्टर और तख्तियां लिए हुए थे। इसमें बनेगा स्वच्छ भारत से संबंधित स्लोगन था। मौके पर प्राचार्य डॉ. मेहता ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सफाई जरुरी है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही समाज, राज्य और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि इस अभियान को निरंतर जारी रखना है। इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से आशा कुमारी, अरविंद, संजय कुमार मिंज, बाल विकास, पंकज, धीरज, अब्दुल, अनिल, विपुल, प्रतिभा, कुसुम समेत अन्य थे।