पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सक्लूसिव अनाथालय में यौन शोषण

एक्सक्लूसिव - अनाथालय में यौन शोषण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो - बोड़ेया स्थित बेथेल मिशन का अनाथालय।
रांची। रांची के बोड़ेया और खूंटी के चमराटोली स्थित अनाथालय में बच्चियों के साथ यौन शोषण का रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामना आया हैं। यौन शोषण के आरोप अनाथालय के संस्थापक जेम्स पुन्नूस पर लगे हैं। हालांकि उन्होंने आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। पीड़ित बच्चियों ने दैनिक भास्कर को आपबीती सुनाई है।

पीड़ित बच्चियों ने रोते हुए बताया, 'हम जिसे डैडी (जेम्स पुन्नूस) बुलाते हैं, वह हम पर पर बुरी नजर रखता था। जो बच्ची डैडी की बात नहीं मानती, उसके साथ वह जबरदस्ती करता था और मारपीट करता है। वह रात में अचानक कमरे में जाता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। जो लड़की उनकी बात नहीं मानती, उसका खाना-पीना बंद कर देता और कमरे में कैद कर देता। डैडी अबतक कई बच्चियों के साथ शारीरिक संबंध बना चुके हैं। अभी भी कई पीड़ित बच्चियां बोड़ेया स्थित अनाथालय में हैं।'

बच्चों ने शिकायत पत्र में क्या लिखा

बच्चों ने शिकायत पत्र में कहा कि डैडी बच्चों से ज्यादा बच्चियों से प्यार करते हैं। हॉस्टल में बच्चों के साथ मार-पीट की जाती है। खाना भी भरपेट नहीं मिलाता है। जो खाना मिलता है, वह खाने लायक नहीं रहता है। डैडी जब भी अनाथालय आते हैं, रात में आते हैं। उनके साथ बोड़ेया अनाथालय की बड़ी लड़कियां रहती हैं। सभी एक ही कमरे में रहते हैं। सुबह होने के पहले डैडी लड़कियों को लेकर चले जाते हैं। मैट्रिक पास होने के बाद बच्चों को नहीं पढऩे दिया जाता है। मगर बच्चियों को आगे पढ़ाई करने के लिए अनाथालय में ही रखा जाता है।
आगे पढ़ें, शिकायत करने पर बच्चों को अनाथालय से निकाला...